Samagra ID Request Status - समग्र प्रोफाइल में बदलाव के स्टेटस को कैसे चेक करें?
मध्यप्रदेश राज्य के हर नागरिकों के लिए समग्र ID का होना बेहद ही जरूरी है, इसकी मदद से राज्य के नागरिक राज्य में चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। समग्र आईडी मध्यप्रदेश राज्य के Samgra Portal के जरिए बनाई जाती है।
अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक हैं, और आपके पास Samagra ID है, और आपने हाल ही में इसमें कोई भी बदलाव किया है, और आप उस बदलाव की स्थिति को ट्रैक करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह लेख बेहद ही जरूरी है, क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Samagra Portal Rerquest Status देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश समग्र आईडी का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | Samagra ID Request Status - समग्र प्रोफाइल में बदलाव के स्टेट्स को कैसे चेक करें? |
पोर्टल का नाम | समग्र पोर्टल |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
लाभ | समग्र पोर्टल में नागरिकों के लिए समग्र आईडी से संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | samagra.gov.in |
- नाम और मोबाइल नंबर से Samagra ID चेक करें
- Samagra ID List से सदस्य रिमूव कैसे करें?
- Samagra Marriage पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra Shiksha Portal रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra पोर्टल पर कालोनी/ वार्ड खोजें
- MP Samagra ID Registration 2023
- Samagra Parivar ID चेक / प्रिंट करें
- Samagra Social Security योजना के फ़ायदे जानें
- Samagra Praman Portal क्या है?
Samagra ID Request Status कैसे देखें? जानें
Samagra ID Request Status या Samgra Update Status नागरिक 4 तरीकों से देख सकते हैं, जिनके लिंक निम्नलिखित हैं-
मान लीजिए आप अनुरोध आईडी के द्वारा अपने Samagra Update Status देखना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले आप समग्र पोर्टल होमपेज पर जाएं, और वहां मौजूद "अनुरोध स्थिति देखें" अनुभाग पर स्क्रॉल करें।
- इसके बाद 4th विकल्प "अनुरोध आईडी द्वारा अनुरोध की स्थिति देखें" विकल्प पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपकी Request ID और कैप्चा दर्ज करने के लिए खा जाएगा।

- सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद "सदस्य विवरण प्राप्त करें" विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने आपके अनुरोध या Samagra Profile Update Status आ जाएगा।
इस तरह से आप समग्र प्रोफाइल में बदलाव के स्टेटस की जांच कर सकते हैं.