Samagra पोर्टल पर कालोनी/ वार्ड कैसे खोजें? अपना वार्ड जाने

ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश सरकार ने सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर समग्र पोर्टल का निर्माण किया है, इसके अंतर्गत आपकी एक आईडी बनवाने की आवश्यकता होती है, और फिर आप उस आईडी के जरिए मध्यप्रदेश राज्य में आने वाली सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, जिससे की आपको किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब मैं आपको नीचे इस लेख में Samagra पोर्टल पर कालोनी/ वार्ड कैसे खोजें? के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, जिससे की आप उन सारे चरणों को आसानी से समझ पाएंगे और सारी जानकारी प्राप्त कर बिना किसी के सहायता से आप कालोनी या वार्ड, गांव की सूची निकल सकते हैं।

अपना वार्ड (कालोनी) कैसे जानें?

इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों का सहारा ले सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट - https://samagra.gov.in/  पर विजिट करें।
  • फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचे।
  • इसके बाद आप उसी अनुभाग में स्थित ” अपना वार्ड (कालोनी) जाने” वाले लिंक पर क्लिक करें।
Search Colony/Ward Samagra ID - Step 1
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, स्थानीय निकाय और कालोनी का चयन करें।
  • फिर इसके बाद कैप्चा दर्ज कर नीचे स्थित “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
Search Colony/Ward Samagra ID - Step 2
  • इसके बाद आपके सामने इसकी लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी, फिर आप उस लिस्ट को देख सकते हैं।

वार्ड के तहत कालोनियां कैसे खोजें?

  • इसके लिए आप समग्र पोर्टल पर विजिट करें।
  • फिर आप “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचे।
  • इसी अनुभाग में “वार्ड के अंतर्गत कालोनी की सूची देखें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
Search Colony/Ward Samagra ID - Step 3
  • फिर आपके समक्ष एक पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत /जोन, गांव या वार्ड इत्यादि का चयन करें।
  • फिर इसके बाद नीचे स्थित कैप्चा को दर्ज कर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
Search Colony/Ward Samagra ID - Step 4
  • इसके बाद आपके सामने कालोनियों की सूची आ जाएगी।

ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम या वार्ड की सूची देखें

  • इसके लिए आप समग्र पोर्टल पर विजिट करें।
  • फिर आप नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचे।
  • इसके बाद नीचे स्थित “ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम/वार्ड की सूची देखें” पर क्लिक करें।
  • आपके समक्ष एक पेज प्रस्तुत होगा, जिसमें आप जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत का चुनाव करें।
  • फिर जाकर नीचे स्थित “सूची देखें” बटन पर क्लिक करें।
Search Colony/Ward Samagra ID - Step 5

इसके बाद सूची आपके सामने खुल जाएगी, फिर आप उसमें से देख सकते हैं. उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगी होगी.