Samagra Parivar ID / Member ID से समग्र आईडी कैसे चेक और प्रिंट करें? जानें पूरी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश सरकार ने "सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय" के सिद्धान्त पर चलते हुए प्रदेश में निवास कर रहे समाज के सारे निवासियों के लिए सभी को शासकीय योजनाओं का लाभ उनकी पात्रता के अनुसार सम्पूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में राज्य सरकार ने समग्र ID की सेवा नागरिकों के लिए शुरू की।
इसके तहत सभी परिवार को एक 8 अंको की संख्या दी जाती है, और इसके तहत उनकी बेसिक डिटेल्स सरकार के पास पहुंच जाती है, जिसकी मदद से जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाता है। इस लेख के जरिए हम आपको Samagra Parivar ID / Member ID से समग्र आईडी कैसे चेक और प्रिंट करें? इसकी पूरी जानकारी देंगे।
Samagra ID के मुख्य तथ्य
पोर्टल का नाम | समग्र |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
स्कीम का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
रजिस्ट्रेशन का प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकार वेबसाइट | http://samagra.gov.in/ |
सदस्य आईडी से समग्र परिवार एवं सदस्य की जानकारी कैसे देखें?
सदस्य आईडी से समग्र परिवार एवं सदस्य की जानकारी देखने के लिए आप निम्नांकित चरणों का प्रयोग कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
- फिर आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करके "समग्र आईडी जाने" अनुभाग में जाएं।
- फिर उसमें आप "सदस्य आईडी से जानकारी देखें" वाले लिंक पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप "समग्र सदस्य आईडी" तथा कैप्चा दर्ज करें,
- दर्ज करने के बाद आपको नीचे तीन बटन दिखाई देंगे–
- सदस्य की जानकारी
- परिवार की जानकारी
- परिवार के सदस्यो की सूची
- आपको इनमें से जिस भी चीज की जानकारी चाहिए आप उस पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

- नाम और मोबाइल नंबर से Samagra ID चेक करें
- Samagra ID List से सदस्य रिमूव कैसे करें?
- Samagra Marriage पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra Shiksha Portal रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra पोर्टल पर कालोनी/ वार्ड खोजें
- MP Samagra ID Registration 2023
- Samagra Parivar ID चेक / प्रिंट करें
- Samagra Social Security योजना के फ़ायदे जानें
- Samagra Praman Portal क्या है?
परिवार आईडी से से समग्र प्रिंट कैसे करें?
यदि आप भी परिवार आईडी से से समग्र प्रिंट करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित चरणों का सहारा ले सकते हैं –
- सबसे पहले आप समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- विजिट करने के बाद फिर आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करके "समग्र आईडी जाने" अनुभाग में जाएं।
- उसमें से आप "परिवार आईडी से" पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप परिवार आईडी और कैप्चा दर्ज करें तथा फिर नीचे " समग्र कार्ड प्रिंट करे" वाले बटन पर क्लिक करके प्रिंट कर सकते हैं।

परिवार सदस्य आईडी से समग्र प्रिंट कैसे करें?
इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –
- सर्वप्रथम आप समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- फिर आप "समग्र आईडी जाने" अनुभाग में जाएं।
- उसके बाद आप "परिवार सदस्य आईडी से" वाले लिंक पर क्लिक करें।

- फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आपको परिवार सदस्य आईडी और कैप्चा दर्ज कर नीचे "देखें" वाले बटन पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात आप परिवार सदस्य आईडी से समग्र प्रिंट कर संकेंगे।

मोबाइल नंबर से समग्र सदस्य की प्रोफाइल कैसे देखें?
- सबसे पहले आप समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- फिर नीचे आप "समग्र आईडी जाने" अनुभाग में जाएं।
- उसके बाद नीचे स्थित "मोबाइल नंबर से" पर क्लिक करें।

- फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी –
- सदस्य का मोबाइल नंबर
- सदस्य का आयु वर्ग
- सदस्य के नाम के प्रथम दो अक्षर
- फिर आप कैप्चा दर्ज कर नीचे स्थित "देखें" बटन पर क्लिक करें।

जिलेवार पेंडेंसी रिपोर्ट कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आप समग्र पोर्टल पर जाएं।
- जहां आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए "समग्र आईडी जानें वाले अनुभाग में जाएं।
- जहां आप सबसे नीचे स्थित "जिलेवार पेंडेंसी रिपोर्ट" पर क्लिक करें।
