Samagra Shiksha Portal MP – एमपी शिक्षा पोर्टल की संपूर्ण जानकारी

ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता का सुधार करने के लिए Shiksha Portal की शुरुआत की है, इस समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्रों को शिक्षा से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे- छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी, शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी, स्कूल से संबंधित जानकारी, लैपटॉप वितरण, छात्रवृति की गणना, जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन, आदि कि जानकारी प्रदान की जाती है।

आज हम इस लेख के माध्यम से Samagra Shiksha Portal MP पर रजिस्ट्रेशन, स्कॉलरशिप, सत्यापन, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे, ऐसे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Samagra Shiksha Portal MP का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामएमपी शिक्षा पोर्टल
पोर्टल का नामMP Shiksha Portal
राज्यमध्य प्रदेश
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी छात्र
उद्देश्यशिक्षा से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
साल2023
आधिकारिक वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

MP Shiksha Portal का उद्देश्य क्या है?

MP Shiksha Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियों को छात्रों तक पहुंचाना है, इस पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही शिक्षा से संबंधित सभी योजनाओं सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सका है।

एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से राज्य में छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद से छात्रों और संस्थानों तथा सरकार के बीच पारदर्शिता आएगी, और समय की भी काफी बचत होगी।

समग्र शिक्षा पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं क्या हैं?

Samagra Shiksha Portal MP के लाभ तथा विशेषताओं की सूची निम्नलिखित है-

  • MP Shiksha Portal के माध्यम से राज्य में सभी शिक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, तथा छात्रवृत्ति आदि के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
  • एमपी शिक्षा पोर्टल पर समग्र शिक्षा पोर्टल आईडी की मदद से  स्कूल से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है, ऐसे में स्कूल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रमाणपत्रों का सत्यापन आदि का कार्य भी किया जा सकता है।

Samagra Shiksha Portal पर eKYC करने की प्रक्रिया

  • समग्र शिक्षा पोर्टल पर e-KYC करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल – shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप ऊपर दिख रहे विकल्प “e-KYC” पर क्लिक करें।
Samagra Siksha Portal eKYC Process - 1
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जो निम्नलिखित है-
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड नंबर
  • आधार कार्ड नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
  • ओटीपी

सारी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपका समग्र शिक्षा पोर्टल पर e-KYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।

Samagra Siksha Portal eKYC Process - 2

MP Shiksha Portal Scholarship कैलकुलेट करने की प्रक्रिया

MP Shiksha Portal Scholarship कैलकुलेट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - समग्र शिक्षा पोर्टल पर विजिट करें, इसके बाद होमपेज पर दिख रहे “छात्रवृत्ति” गणना के विकल्प पर क्लिक कर दें।
Samagra Siksha Portal Scholarship Calculate
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी होंगी-
  • एकेडमिक ईयर
  • लिंग
  • जाति का वर्ग
  • कक्षा
  • भाई-बहन की संख्या
  • माता-पिता का व्यवसाय
  • परिवार की वार्षिक आय
  • ये सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “अपना हक जानें” बटन पर क्लिक कर दें।

इस तरह से आप MP Shiksha Portal Scholarship कैलकुलेट कर सकते हैं।

Samagra Scholarship Scheme कैसे देखें?

  • Samagra Scholarship Scheme देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक एमपी शिक्षा पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां मौजूद “छात्रवृत्ति योजना” पर क्लिक करें।
Samagra Scholarship Scheme
  • इसके बाद एकेडमिक ईयर और कक्षा का चयन करके नीचे दिए “छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी” पर क्लिक करके समग्र शिक्षा पोर्टल छात्रवृत्ति के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
Samagra Scholarship Scheme - 2

‌Shiksha Portal मध्यप्रदेश पर Student Dashboard कैसे देखें?

  • Shiksha Portal मध्यप्रदेश पर Student Dashboard देखने के लिए Samagra Scholarship Portal पर मौजूद “Student Tracking” विकल्प पर क्लिक कर दें।
Samagra Scholarship Scheme - 3
  • ‌इसके बाद नए पेज पर आपको अपनी Samagra ID और कैप्च डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आप MP Shiksha Portal Student Dashboard देख सकते हैं।
Samagra Scholarship Scheme - 4

Samagra MP Scholarship Status कैसे देखें?

Samagra Scholarship Portal पर Samagra MP Scholarship Status देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद “छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जानें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहां आप अपनी समग्र आईडी और एकेडमिक ईयर चुनें, और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप समग्र शिक्षा पोर्टल छात्रवृत्ति स्टेटस देख सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप एक रजिस्टर्ड व्यक्ति हैं, तो आप निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-