MP Samagra ID Registration 2023 - मध्यप्रदेश समग्र आईडी पंजीकरण कैसे करें? देखें
SAMAGRA ID एक महत्वपूर्ण आईडी है, मध्यप्रदेश राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी दस्तावेजों जैसे- राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय बनवाने तथा किसी भी योजना या सरकारी नौकरी के आवेदन करते समय चाहिए होती है। समग्र आईडी (SSSM ID) के बिना राज्य का कोई भी व्यक्ति कई सारे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को नहीं कर सकता है।
मध्यप्रदेश राज्य सरकार का Samagra Portal अपने आप में ही एक अद्भुत और बेहतरीन प्लेटफार्म है। यह पोर्टल लोगों को ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी और उनमें अपना रजिस्ट्रेशन कराने की सेवा मुहैया कराता है। इसके अलावा इस पोर्टल की मदद से ही राज्य के नागरिक अपना समग्र आईडी बनवा सकते हैं। आज हम इस लेख के जरिए Samagra ID Registration / समग्र आईडी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
Samagra ID का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | MP Samagra ID Registration 2023 - मध्यप्रदेश समग्र आईडी पंजीकरण कैसे करें? |
पोर्टल का नाम | समग्र पोर्टल |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के नागरिक |
राज्य | मध्यप्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | samagra.gov.in |
- नाम और मोबाइल नंबर से Samagra ID चेक करें
- Samagra ID List से सदस्य रिमूव कैसे करें?
- Samagra Marriage पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra Shiksha Portal रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra पोर्टल पर कालोनी/ वार्ड खोजें
- MP Samagra ID Registration 2023
- Samagra Parivar ID चेक / प्रिंट करें
- Samagra Social Security योजना के फ़ायदे जानें
- Samagra Praman Portal क्या है?
MP Samagra ID Registration की प्रक्रिया
Samagra ID परिवार के सदस्य को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को दी गई एक पहचान संख्या है। इस संख्या के माध्यम से, राज्य से रहने और वाला परिवार विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है, नीचे हमने समग्र आईडी रजिस्ट्रेशन के बारे में चरणबद्ध रूप से जानकारी दी है-
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल samagra.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद "समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें" अनुभाग में जाएं और वहां मौजूद पहले विकल्प "परिवार को पंजीकृत करें" पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, जो आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो, उसे दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करें और ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़ें।

- इसके बाद नए पेज पर अपना आधार कार्ड डिटेल डालें और सत्यापन के लिए ओटीपी भेजें विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आ जाएगी उसे दर्ज करें और अपना आधार सत्यापित करें।

- इसके बाद आवेदक के आधार से जुड़ी सारी जानकारी आ जाएगी, यहां आप खाली बॉक्स में मांगी गई कुछ जानकारियां दर्ज करें जो निम्नलिखित होंगी।
- धर्म
- वैवाहिक स्थिति
- पूरा पता, आदि।

- सब जानकारियां दर्ज करके सबमिट कर दें, इसके बाद आपके परिवार का मुखिया कुछ दिनों बाद पोर्टल पर दर्ज हो जाएगा, और आपके मोबाइल नंबर पर समग्र ID भेज दी जाएगी।
Samagra Parivar ID में Family Member जोड़ने की प्रक्रिया
- सदस्य पंजीकृत करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, और "सदस्य पंजीकृत करें" विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर परिवार समग्र ID दर्ज करके आगे बढ़ें।
- अब आपके सामने समग्र आईडी का डैशबोर्ड खुल जाएगा, वहां आप नीचे "परिवार के सदस्यों को जोड़े" विकल्प पर क्लिक कर दें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां परिवार के सदस्य का विवरण आपको डालना होगा, और फिर निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज आपको सत्यापन के लिए अपलोड करना होगा।
- आवेदक का आधार कार्ड
- नाम सम्बंधित दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड की छायाप्रति
- आवेदक का पासपोर्ट
- आवेदक के 10th मार्कशीट.

- इसके बाद आप "रजिस्टर मेंबर रिक्वेस्ट" विकल्प पर क्लिक करें, और नए पेज पर ओटीपी डालकर अपने अनुरोध को सबमिट कर दें, और स्क्रीन पर प्रदर्शित रिफ्रेंस आईडी को सुरक्षित रख लें।

इस तरह से आप MP Samagra ID Parivar Registration और Family Member Registration कर सकते हैं।