SPR Login - SPR Samagra, समग्र पापुलेशन रजिस्टर

SPR (Samagra Population Register) जिसे हिंदी में समग्र पॉपुलेशन रजिस्टर कहा जाता है, मध्य प्रदेश सरकार की Samagra Mission के अंतर्गत संचालित एक महत्वपूर्ण डिजिटल सिस्टम है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों का जनसंख्या आधारित रिकॉर्ड तैयार करना और उसे Samagra ID से जोड़कर सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना है।

SPR Samagra पोर्टल का उपयोग मुख्य रूप से सरकारी अधिकारी, पंचायत/नगर निकाय कर्मचारी और अधिकृत ऑपरेटर करते हैं, ताकि परिवार और सदस्यों का डेटा दर्ज, सत्यापित और अपडेट किया जा सके।

SPR Samagra पोर्टल पर Login कैसे करें?

  • सबसे पहले आप SPR पोर्टल पर विजिट करें।
  • फिर आप मुख्य पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे यहं आप मेनू में Login बटन पर क्लिक करें.
SPR Login
  • अब लॉग इन पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • फिर इसके बाद कैप्चा दर्ज कर "Login" बटन पर क्लिक करें।
SPR Login

पोर्टल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सूचना

इसके लिए पोर्टल पर निम्नलिखित सूचनाएं प्रदर्शित की गई है –

  • Portal में काम करने के बाद पेज के ऊपर दिया गया logout लिंक पर क्लिक कर के अपने कार्य को समाप्त करें, अगर आप logout नहीं करेंगे और browser को बंद करते है तो आप का लॉग इन अस्थाई रूप से बंद कर दिए जायेगा।
  • कृपया आप अपना पासवर्ड हर महीने बदलते रहें.
  • आप अपना लॉगिन और पासवर्ड किसी को भी न दें.

पोर्टल पर पासवर्ड रीसेट कैसे करें?

इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप "https://spr.samagra.gov.in/Login/Public/sLogin.aspx पर विजिट करें।
  • फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए लॉगिन पेज तक पहुंचे, जहां आप नीचे "Forgot Password? Click here to initiate Password Recovery." पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुलेगा, उसमें आप यूजरनेम, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • फिर उसके बाद बाद "Request OTP" पर क्लिक करके SPR Samagra पोर्टल पर पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
Password Recover

SPR क्या है?

समग्र पापुलेशन रजिस्टर (SPR) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक डेटाबेस है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों और व्यक्तियों की जानकारी को एकीकृत और व्यवस्थित करना है। यह प्रणाली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, प्रभावी और लक्षित तरीके से लागू करने के लिए बनाई गई है। SPR का प्रबंधन मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।

समग्र डाटाबेस में परिवार एवं सदस्यों की जानकारी मे संशोधन से जुड़ी सेवा को आसान बनाने और इससे जुड़े नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समग्र डाटाबेस में परिवार एवं सदस्यों की जानकारी मे संशोधन की नवीन ऑनलाइन सेवा के रूप में SPR पोर्टल शुरू किया गया है.

SPR पोर्टल पर लॉग इन करके निम्नलिखित सूचनाओं को अपडेट / संसोधित किया जा सकता है:

  • सदस्य के नाम में संशोधन (Spelling Mistakes)
  • जन्मतिथि (DOB) में संशोधन
  • लिंग (Gender) संशोधन
  • वैवाहिक स्थिति
  • आधार कार्ड
  • बैंक विवरण

कार्यप्रणाली

  • पंजीकरण: ग्राम पंचायत, नगर निगम, या समग्र केंद्रों के माध्यम से परिवार और व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाता है। इसमें आधार, मतदाता पहचान पत्र, या अन्य दस्तावेजों का उपयोग होता है।
  • सत्यापन: स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय कर्मचारी डेटा की सटीकता को सत्यापित करते हैं।
  • डेटा उपयोग: विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे राशन वितरण, पेंशन, छात्रवृत्ति, और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डेटा का उपयोग किया जाता है।
  • एकीकरण: SPR को आधार, राशन कार्ड, और अन्य सरकारी डेटाबेस के साथ जोड़ा गया है।

समग्र पापुलेशन रजिस्टर (SPR) का उद्देश्य

  • राज्य के प्रत्येक नागरिक की जानकारी को एक ही मंच पर संग्रहीत करना।
  • सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना।
  • हर नागरिक का व्यक्तिगत पहचान रिकॉर्ड रखना, जो राज्य की जनसांख्यिकी योजना और नीति निर्माण में सहायता करे।
  • परिवार स्तर पर नागरिकों की जानकारी का रिकॉर्ड रखना, जिसमें प्रत्येक परिवार के सदस्यों का विवरण, उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति शामिल हो।

विशेषताएँ

  • परिवार और सदस्य का डेटा संग्रहण: SPR के तहत, प्रत्येक परिवार का पंजीकरण किया जाता है, और उस परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी को भी एकत्रित किया जाता है। इसमें परिवार के मुखिया और अन्य सदस्यों के नाम, आयु, लिंग, शैक्षिक योग्यता, और आधार नंबर जैसी जानकारी शामिल होती है।
  • सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन: समग्र पापुलेशन रजिस्टर में नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी भी दर्ज की जाती है। इससे सरकार को उन नागरिकों की पहचान करने में मदद मिलती है जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकारी योजनाओं के लिए पात्रता सुनिश्चित करना: SPR का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं और सेवाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद नागरिकों तक पहुँचे। समग्र आईडी के माध्यम से पात्रता का सत्यापन करना संभव होता है।
  • डेटाबेस का डिजिटलीकरण: SPR में एकत्रित सभी जानकारी को डिजिटल रूप से संग्रहीत किया जाता है, जो सरकार को तेजी से डेटा एक्सेस और विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान करता है। यह राज्य प्रशासन और नीति निर्माताओं को सही और अद्यतित जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।

SPR Samagra और Samagra ID में क्या अंतर है?

SPR Samagra एक डेटा मैनेजमेंट सिस्टम है, जबकि Samagra ID उसका आउटपुट है।
सरल शब्दों में:

  • SPR = डेटा दर्ज और मैनेज करने का प्लेटफॉर्म
  • Samagra ID = नागरिक की पहचान संख्या

SPR के बिना Samagra ID बन या अपडेट नहीं हो सकती।

💡
समग्र पापुलेशन रजिस्टर में परिवारों की स्थिति, उनकी आजीविका, आय स्रोत, शिक्षा स्तर, और सामाजिक स्थिति का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाता है। यह जानकारी राज्य के समग्र विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होती है।