Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना के लिए Samagra ID है जरूरी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी योजनाओं का लोकार्पण किया जाता रहा है, इसी में से एक एक महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए जारी की गई है, जिसका नाम लाडली बहन योजना है, इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी, जिससे बहुत सी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम किया जा सकता है।
मैं आपको Ladli Behna Yojana के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के और भी पहलुओं पर भी चर्चा करूंगा, आप Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh के बारे में विस्तृत रूप से जानने के लिए आप इस लेख को अवश्य पढ़ें।
What Is Ladli Bahan Yojana / मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना क्या है?
लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश राज्य की एक बहुमुखी योजना है, जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को काफी बढ़ावा मिलेगा, इस योजना का लोकार्पण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया है, इस योजना के तहत आर्थिक मदद,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सुधार एवं भूमिका सुदृढ़ करने हेतु राज्य सरकार द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई है।
Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh के उद्देश्य क्या–क्या हैं?
इस योजना का क्या उद्देश्य है इसके बारे में इसके पोर्टल पर ही बताया गया है, जो कि सर्वविदित है –
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है।
लाडली बहना योजना के लाभ क्या–क्या हैं?
इसके लाभ निम्नलिखित हैं –
- यह एक निःशुल्क योजना है यानी इसके आवेदन के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।
- इस योजना के द्वारा महिलाओं की भागीदारी कुछ बढ़ेगी।
- इस योजना का लाभ सामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,अल्पसंख्यक ,पीडित महिला सभी लोग ले सकते हैं।
- इसके तहत तलाकशुदा महिलाएं भी इसका इस योजना के लिए पात्र हैं।
- यह योजना केवल महिलाओं के लिए है, जिससे समाज में उनका कद ऊंचा होगा।
- इसके तहत वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी, जो की 1,000 रुपए या फिर उससे अधिक हो सकती है।
- लाडली बहना योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण महिलाएं दोनों ले सकती हैं।
- इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता /भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- इसका लाभ महिला ,परित्यक्ता ,विधवा भी ले सकती हैं।
- इस योजना के द्वारा 60 हजार करोड़ रुपये को 05 वर्षों में बांटे जाएंगे।
- नाम और मोबाइल नंबर से Samagra ID चेक करें
- Samagra ID List से सदस्य रिमूव कैसे करें?
- Samagra Marriage पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra Shiksha Portal रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- Samagra पोर्टल पर कालोनी/ वार्ड खोजें
- MP Samagra ID Registration 2023
- Samagra Parivar ID चेक / प्रिंट करें
- Samagra Social Security योजना के फ़ायदे जानें
- Samagra Praman Portal क्या है?
Ladli Behna Yojana Eligibility In Hindi क्या है?
इसके लिए Ladli Behna Yojana Eligibility In Hindi निम्नलिखित है –
- Ladli Behna Yojana Age 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसका निर्धारण 01/01/2023 से किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ सभी वर्ग (जैसे –सामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,अल्पसंख्यक ,पीडित महिला) पात्र हैं।
- इसके लिए महिला ,परित्यक्ता ,विधवा सभी औरतें पात्र हैं।
- लाभार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी को वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
इस के लिए अपात्रता का मानक क्या निर्धारित किया गया है?
इस योजना के लिए अपात्रता का मानक निम्नलिखित है –
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग में मंडल स्थानीय निकाय में नियमित स्थाई कर्मी संविदा कर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हूं परंतु सेवी कर्मी तथा आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी।
- भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1,000 रुपए या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद विधायक हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/मंडल/उपक्रम का अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/संचालक सदस्य हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि(पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो।
- जिनके परिवार के सदस्यों के पास कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।(यहां पर परिवार का अर्थ पति-पत्नी एवं आश्रित बच्चों से)
- परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) रहे हो।
Ladli Behna Yojana Mp Online Registration के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या हैं?
इसके लिए के महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्नलिखित है –
- समग्र सदस्य आईडी
- समग्र परिवार आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट टाइप फोटो
- मोबाइल नंबर
Ladli Behna Yojana आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लोकार्पण 15 मार्च 2023 को किया गया था, इस योजना के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ–साथ सशक्तिकरण बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इस योजना के लिए शहरी तथा ग्रामीण महिलाएं दोनों पात्र हैं, फिलहाल इसका आवेदन शिविर लगाकर किया जा रहा है, यदि आप भी आवेदन कराना चाहते हैं तो ग्राम पंचायत या क्षेत्र में कैम्प या शिविर के जरिए किया जा रहा है, इसके अलावा आप इस योजना से जुड़े PDF को इसकी आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं।
लाडली बहना योजना साइट की बात करें तो इसकी साइट - https://cmladlibahna.mp.gov.in/ है, आप इस पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं, वहीं इसके हेल्प लाइन नंबर की बात करें तो इसका हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 है।