कई बार समग्र आईडी (Samagra ID) से जुड़ा काम करते समय नागरिकों को अपनी कॉलोनी या वार्ड की सही जानकारी नहीं होती। समग्र पोर्टल पर परिवार पंजीकरण, सदस्य जोड़ने, नाम सुधार या किसी सरकारी योजना के आवेदन के दौरान Ward / Colony का चयन अनिवार्य होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि Samagra पोर्टल पर अपना वार्ड या कॉलोनी कैसे खोजें।
अपना वार्ड (कालोनी) कैसे जानें?
इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों का सहारा ले सकते हैं –
- सर्वप्रथम आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट - https://samagra.gov.in/ पर विजिट करें।
- फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचे।
- इसके बाद आप उसी अनुभाग में स्थित "अपना वार्ड (कालोनी) जाने” वाले लिंक पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, स्थानीय निकाय और कालोनी का चयन करें।
- फिर इसके बाद कैप्चा दर्ज कर नीचे स्थित “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने इसकी लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी, फिर आप उस लिस्ट को देख सकते हैं।
वार्ड के तहत कालोनियां कैसे खोजें?
- इसके लिए आप समग्र पोर्टल पर विजिट करें।
- फिर आप “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचे।
- इसी अनुभाग में “वार्ड के अंतर्गत कालोनी की सूची देखें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके समक्ष एक पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत /जोन, गांव या वार्ड इत्यादि का चयन करें।
- फिर इसके बाद नीचे स्थित कैप्चा को दर्ज कर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने कालोनियों की सूची आ जाएगी।
ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम या वार्ड की सूची देखें
- इसके लिए आप समग्र पोर्टल पर विजिट करें।
- फिर आप नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचे।
- इसके बाद नीचे स्थित “ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम/वार्ड की सूची देखें” पर क्लिक करें।
- आपके समक्ष एक पेज प्रस्तुत होगा, जिसमें आप जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत का चुनाव करें।

- फिर जाकर नीचे स्थित “सूची देखें” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सूची आपके सामने खुल जाएगी.
💡
समग्र पोर्टल पर कॉलोनी/वार्ड खोजने की सुविधा मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवा है। उपरोक्त चरणों का पालन करके आप अपनी कॉलोनी, वार्ड, या ग्राम पंचायत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई कठिनाई हो, तो समग्र पोर्टल की सहायता टीम या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
Samagra पोर्टल पर वार्ड / कॉलोनी क्यों जरूरी होती है?
Samagra पोर्टल पर वार्ड या कॉलोनी की जानकारी इसलिए जरूरी होती है क्योंकि:
- नागरिक का स्थानीय निकाय रिकॉर्ड सही रहता है
- पंचायत / नगर निगम द्वारा सत्यापन आसान होता है
- सरकारी योजनाओं में गलत एरिया मैपिंग नहीं होती
- Samagra ID में भविष्य में कोई समस्या नहीं आती
गलत वार्ड चुनने पर आपका आवेदन अटक सकता है।